हाजीपुर, दिसम्बर 4 -- हाजीपुर । सं.सू. बल्क सीमेंट हैंडलिंग टर्मिनल के विकास के संबंध में गुरुवार को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में सीमेंट निर्माता कंपनी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड की ओर से 18-11-2025 के फ्रेट मार्केटिंग परिपत्र संख्या 25/2025 के तहत बल्क सीमेंट हैंडलिंग टर्मिनलों के विकास और विशेष टैंक कंटेनर वैगन में बल्क सीमेंट के परिवहन के संबंध में जारी की गई हालिया नीति पर चर्चा की गई। भविष्य में बल्क सीमेंट की खपत बढ़ेगी। बल्क सीमेंट परिवहन को बढ़ावा देने के लिए विशेष वैगन के माध्यम से एवं माल भाड़े में प्रोत्साहन द्वारा परिवहन को लागत प्रभावी बनाया जाएगा। इससे सीमेंट की गुणवत्ता में सुधार होगा और इससे स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रभात कुमार प्रधा...