मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम) मनोज सिंह को रेलवे बोर्ड में प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्हें रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य मार्केटिंग एंड बिजिनेस डेवलॉपमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। इधर, पूमरे ने पीसीओएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) इंदू रानी दूबे को दी है। वह इस अतिरिक्त प्रभार में एक महीने तक रहेंगी। इसे लेकर डिप्टी सीपीओ पूर्व मध्य रेलवे ने जीएम के आलोक में पत्र जारी किया है। गुरुवार को इंदू रानी ने पीसीओएम का पदभार भी ग्रहण कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.