मेरठ, जनवरी 6 -- रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग स्थित पूठखास गंगनहर पुल रविवार रात जाम के झाम से जूझता रहा, वहीं सोमवार दोपहर बाद से पुल पर फिर से जाम लग गया। इस कारण वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। हालांकि, जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। दिल्ली से उत्तराखंड जाने के लिए चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, मेरठ बड़ौत मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में फंस जाते हैं। रविवार देर रात गंगनगर पुल जाम के झाम से जूझा ही साथ ही सोमवार दोपहर बाद से फिर से जाम लग गया। एक-दूसरे से आगे निकलने के चलते कई वाहन फंस गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद वाहनों को निकलवाया। वहीं, थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि गंगनहर पुल पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.