खगडि़या, नवम्बर 25 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि मुंबई लोकमान्य तिलक से सहरसा जाने वाली 05586 डाउन पूजा स्पेशल ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय से आठ घंटे से अधिक विलंब से चली। जिससे यात्री खासा परेशान रहे। वही चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली 15904 डाउन डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे से अधिक लेट चल रही थी। इसके अलावा सोनपुर से कटिहार जाने वाली 63306 डाउन ट्रेन तीन घंटे से अधिक, रणकोट से कामख्या जा रही स्पेशल ट्रेन एक घंटा, जोगबनी से आनंद विहार जा रही 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से चल रही थी। साथ ही मंुबई बांद्रा से सहरसा जाने वाली 22913 डाउन, नई दिल्ली-मानसी पूजा स्पेशल ट्रेन भी लेट चली। अगरतला से रानीकमलापति जा रही 01666 भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.