धनबाद, अक्टूबर 8 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया में शांति सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति खुदरा सब्जी फल विक्रेता संघ ने झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार को सम्मानित किया। संघ लोगों ने इंस्पेक्टर को अंग वस्त्र ओढ़ाकर व पुष्प गुछ दे कर सम्मानित किया। साथ में शांति समिति के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था काफी चुस्त दुरूस्त रही। जिसके कारण पूजा शांति सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। इसके पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र है। मौके पर अरुण साव, सुनील साव, रंजीत गुप्ता (झुन्नू), मनोज साव, प्रमोद साव, राजेश मालाकार, संजीत केसरी, मुन्ना साव, महेंद्र सिंह, सुनील जायसवाल, दीपू साव, मनजीत सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...