आरा, जुलाई 4 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के परमानंद नगर में चातुर्मास्य व्रत स्थल पर भारत के महान संत परम पूज्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि वेद, पुराण, संत, महात्मा, परमात्मा, गुरु, पुरोहित सबको मानना चाहिए। लेकिन, समर्पण एक जगह रखना चाहिए। जैसे देवी, देवता, मां दुर्गा, सरस्वती, भगवान शिव, मां गंगा समेत अनंत देवी-देवता हैं। सबको मानना चाहिए। सबकी पूजा करना चाहिए। लेकिन, परम ब्रह्म परमेश्वर जगत के पालनहर्ता भगवान श्रीमन् नारायण में समर्पण रखना चाहिए। संपूर्ण जगत के स्वामी भगवान श्रीमन् नारायण ही हैं। आकाश, पाताल, पृथ्वी, प्रकृति इत्यादि संसार में जो भी चीज हैं, उन सभी चीजों पर नियंत्रण-संचालन करने वाले भगवान श्रीमन नारायण ही हैं। इसी प्रकार आज समाज में लोग कई गुरु बनाते हैं। आज कहीं जाकरकिसी को गुरु बना लिए और कल कह...