निज प्रतिनिधि, जुलाई 3 -- बिहार में हैवानों ने एक बार फिर एक नाबालिग लड़की को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। यह लड़की एक पूजा में शामिल होने के लिए गई थी। लेकिन यहां उसके साथ गैंगरेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया गया है। भागलपुर जिले में हुई इस वारदात से यहां लोग सन्न हैंं। कहलगांव प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की तीन लड़कियां दियारा में एक पूजा में शामिल होने गई थी। अंधेरा हो जाने के चलते एक नाबालिग लड़की को कुछ लड़के बहलाकर कुछ दूर ले गए और दुष्कर्म कर फरार हो गए। लड़की वहीं मूर्छित पड़ी थी। साथ गई दो लड़कियों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने लड़कों को पकड़ा लेकिन वो भाग गए। घटना में चार युवक शामिल थे। परिजन पीड़ित लड़की को उपचार के लिए भागलपुर ले गए हैं। अभी तक थाना में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.