मोतिहारी, जनवरी 13 -- कल्याणपुर। विराट रामायण मंदिर में सहस्त्रालिंगम शिवलिंग स्थापना की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिसको लेकर महावीर मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पूर्व मुख्य सचिव वी एस दूबे रामायण मंदिर के निर्माण समिति के अध्यक्ष ललन सिंह प्रशासन एवं मंदिर समिति के से जुड़े लोगों की मंत्रणा मंदिर परिसर में हुई। जिसमें एसडीओ शिवानी शुभम डीएसपी, इंस्पेक्टर चकिया, केसरिया, बीडीओ कल्याणपुर थानाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना को लेकर पूजा मंडप व शिवलिंग स्थापना स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग पर विचार किया गया। एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि प्रशासन द्वारा यह प्रचारित किया गया है कि मंगलवार को पांच बजे तक सड़क किनारे लगी दुकान लोग हटा लें । जो भी दुकानदार अपनी दुकानें नहीं हटायेगा। उसे शाम आठ बजे से प्रशासन ...