लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल को निष्कासित कर दिया। पूजा पाल द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ किया जाना उनके निष्कासन की वजह मानी जा रही है। अखिलेश यादव ने पूजा पाल को संबोधित निष्कासन पत्र में कहा कि आपके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियां की गईं। आपको सचेत करने के उपरांत भी उक्त गतिविधियां आपके द्वारा बंद नहीं की गईं, जिसके कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ। आपके द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी एवं गंभीर अनुशासनहीनता है। आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है। सभी पदों से हटाया जाता है। आप पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। मुख्यमंत्री की तारीफ के चलते हुए निष्कासित पूजा पाल ने अपने निष्कासन पर मीडिया से कहा कि मैं विधायक बाद में बनीं। मैं पहले से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.