देवघर, जनवरी 2 -- चितरा। नववर्ष के अवसर पर कोलियरी क्षेत्र में उल्लास और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने नए साल की शुरुआत पूजा-पाठ से करते हुए चितरा स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर, माता पार्वती मंदिर, राधा-माधव मंदिर, श्रीराम दरबार, शनि मंदिर व माता छिन्नमस्तिका काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर परिवार संग नववर्ष का आनंद उठाया। सिकटिया बराज में उमड़ा सैलानियों का सैलाब :- नए साल के मौके पर थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया बराज पिकनिक स्थल के रूप में आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मधुपुर, करौं, चितरा, पालोजोरी, सारठ, जामताड़ा सहित दूर-दराज के गांवों और शहरों से पर्यट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.