नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- हिंदू धर्म में हवन एक पवित्र अनुष्ठान है। हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करके मंत्रों के साथ आहुतियां दी जाती हैं। हवन के बाद बची हुई राख को बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह अग्नि देव और पूजा की शक्ति से अभिमंत्रित होती है। इस राख को फेंकना या अपवित्र करना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार हवन की राख का सही उपयोग करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बुरी नजर दूर होती है और स्वास्थ्य-समृद्धि में लाभ मिलता है। आइए जानते हैं हवन की राख के 5 प्रमुख उपयोग।माथे पर तिलक लगाएं हवन की राख को सबसे पहले माथे पर तिलक के रूप में लगाना चाहिए। इसका तिलक लगाने से मन शांत रहता है, बुरी नजर दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। पुरुष तीन आड़ी रेखाएं और महिलाएं बिंदी के रूप में लगा सकती हैं। रोजाना हवन राख क...