रुडकी, नवम्बर 16 -- सिविल लाइंस स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चह रही श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को भगवान विष्णु के यज्ञ अवतार का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक आचार्य रजनीश ने सृष्टि की उत्पत्ति का वर्णन किया एवं पूजा पाठ में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। महायज्ञ में भगवान राधा-कृष्ण का दूर्वा से 1008 नामों से अर्चन किया गया। आचार्य आर्यादि ने बताया कि भागवत कथा सुनने से पूरे कुल का कल्याण हो जाता है। कथा में पहुंचे संत दिनेशानंद भारती पहुंचकर श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचनों से अनुगृहीत किया। उन्होंने कहा कि भक्ति में ही शक्ति है। मनुष्य को नित्य ईश्वर की उपासना करनी चाहिए। इस मौके पर अमित त्यागी, मानवी त्यागी, आदित्य त्यागी, पंडित पवन वत्स, मुदित गर्ग, सावित्री मंगला, आशीष त्यागी, अनुप, नितिन, अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.