गया, अक्टूबर 3 -- मुफस्सिल थाना इलाके के भुसुंडा मोड़ पर विजयादशमी की रात एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे पूजा पंडाल में युवक को गोलीमार कर हमलावर फरार हो गया। युवक की पहचान भुसुंडा मोड़ के 20 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने भुसुंडा मोड़ को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की तत्काल मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटा दिया। लेकिन, आक्रोशित कुछ लोगों ने आरोपी के घर में आग लगाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वजीरगंज डीएसपी और मुफस्सिल थानेदार ने मोर्चा संभालते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.