नवादा, जनवरी 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान टीम नवादा जिले के पकरीबरावां, नरहट, रजौली और वारिसलीगंज थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया गया। साथ ही अश्लील गाने बजाने पर रोक पर रोक रहेगी। आदेश के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकरीबरावां थाना परिसर में सरस्वती पूजा को ले शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग एवं पकरीबरावां के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने संयुक्त रूप से कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना जरूरी है। पूजा पंडालों के पास स्वयं सेवकों की तैनाती जरूरी है। पूजा पंडालों में अश्लील एवं फूहड़ गाने बजाने पर पूर्णतः रोक रहेगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिमा का विसर्जन किया जाना है। बताया गया कि सादे लिबास में पुलिस पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.