जौनपुर, अक्टूबर 8 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। बेहड़ा गांव के पूरवा रग्घुपुर में बुधवार की दोपहर दर्शन-पूजन के बहाने आए एक शातिर चोर ने दो मंदिरों से दुर्गा माता की नथियां चुरा लीं। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव निवासी अजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक अज्ञात युवक पहले उनके घर के सामने स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करने गया। इसके बाद करीब 100 मीटर दूर रामसुख सिंह के दरवाजे के पास स्थित दूसरे दुर्गा मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचा। कुछ ही देर में जब युवक वहां से निकलने लगा तो ग्रामीणों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। ग्रामीणों ने जब मंदिर के अंदर जाकर देखा तो पता चला कि दोनों मंदिरों से दुर्गा माता की नथियां गायब हैं। लोगों ने तत्काल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.