चाईबासा, सितम्बर 16 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने शहर के सभी दुर्गा पूजा समितियों से दुर्गा पूजा के दौरान अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर आ रही किसी खबर को बिना जांचे परखे फारवर्ड नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था शहर के लिए महत्वपूर्ण है और हम सभी लोगों की सम्मिलित जिम्मेवारी है। अनुमंडल पदाधिकारी सोमवार चाईबासा नगर परिषद सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और शहर की दुर्गा पूजा समितियों की संयुक्त बैठक मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के लोगों की भावनाओ का ख्याल करते हुए हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाएं। कोई भी समस्या हो तों प्रशासन से सम्पर्क करें। पूजा के पहले समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने सरकार द्वारा निर्धारित...