मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- बंदरा। हत्था थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूजा पंडाल एवं विसर्जन में डीजे और अश्लील गाना पर प्रतिबंध रहेगा। पूजा के दूसरे दिन हर हाल में प्रतिमा विसर्जन कर लेना है। बैठक में तेपरी के मुखिया हरिश्चंद्र राम, मुन्नी बैंगरी के उपमुखिया शिवनाथ सहनी, पैक्स अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नवीन ठाकुर, मनोज राज, उपसरपंच राजा झा, गुड्डू कुमार, मो. ताजीम, राजेंद्र सहनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...