लोहरदगा, अगस्त 5 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा लखनऊ में आयोजित अंडर-17 हॉकी बालिका वर्ग में रांची संभाग को चैंपियन बनाने में लोहरदगा केंद्रीय विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी का अहम योगदान रहा। फाइनल में रांची संभाग की टीम ने जयपुर संभाग को 3-2 से हराया। इसमें पूजा कुमारी ने एक गोल किया। 30 जुलाई से चल रहे टूर्नामेंट में पूजा ने हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया।54 वें राष्ट्रीय खेलकूद में अंडर-17 हॉकी बालिका वर्ग का फाइनल तीन अगस्त को खेला गया। रांची संभाग की टीम में केंद्रीय विद्यालय लोहरदगा की 27 छात्राएं शामिल थीं। संभाग की टीम को विजेता बनाने में केंद्रीय विद्यालय लोहरदगा के खेल शिक्षक बुद्ध भगत, केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा के खेल शिक्षक चंद्रशेखर मुंडा, केवीएस लोहरदगा के प्राचार्य सिलास पूर्ति का महत्वपूर्ण योगदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.