जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- जमशेदपुर। दुर्गा पूजा की भीड़ के दौरान रेलवे प्रावधान के खिलाफ यात्रा करने वालों से टाटानगर के स्टेशन पर हजारों रुपये जुर्माना में वसूला गया। बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से स्पेशल टिकट जांच के लिए वाणिज्य कर्मचारियों की टीम बनी थी। इससे रेल कर्मचारी शिफ्ट के अनुसार, 24 घंटे एक अक्तूबर से स्पेशल टिकट जांच अभियान ट्रेनों और स्टेशन पर चला रहे थे। जानकार बताते हैं कि लोकल ट्रेनों से ज्यादा बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों से रेलवे प्रावधान के खिलाफ जनरल के टिकट पर स्लीपर में चढ़ने व टिकट की क्षमता से ज्यादा वजन लेकर यात्रा करने वालों से जुर्माना वसूला गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.