फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योना निवासी डब्बू 15 मार्च की शाम करीब 6 बजे मंदिर पर पूजा करने जा रहा था, तभी रास्ते में पड़ोसी सर्वेश, रिंकू, पवन और रिंकू के एक अज्ञात भाई ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके चेहरे पर कपड़ा डालकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पवन ने धारदार हथियार से डब्बू के दाहिने कान पर वार कर दिया, जिससे उसका कान कट गया। हमले में डब्बू के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। घायल डब्बू किसी तरह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने डब्बू की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.