चतरा, अगस्त 14 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को पूजा अर्चना के साथ पंडाल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा शुरू किया गया है। बताया गया कि कलश यात्रा के दो दिन पहले पंडाल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दांगी ने बताया कि 81 फीट ऊंचा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल का निर्माण भव्य रूप से किया जाएगा। जो पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मौके पर निरंजन दांगी काशीराम दांगी, नागेश्वर दांगी, देवनारायण दांगी, यदुनंदन पांडेय, कमलेश दांगी, महादेव दांगी, शिवकुमार दांगी, ब्रजेश कुमार सिन्हा, प्रयाग महतो,महादेव महतो, मुन्नी राम दांगी, महावीर पांडेय सहित थे।

हिंदी हिन्...