बेगुसराय, फरवरी 2 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। मिथिलांचल की बेगूसराय के गढ़़पुरा प्रखंड में अवस्थित बाबा हरिगिरिधाम में चार दिनों की विधिवत पूजा के बाद भगवान सूर्य, गणेश, नंदी महाराज और चन्द्रभागा सरोवर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। इससे सर्वप्रथम बीते 28 जनवरी को हर हर महादेव , भगवान सूर्य की जय , गणपति बप्पा मोरया और नंदी महाराज की जय घोष के साथ बैंड बाजों के साथ गांव भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया था। तत्पश्चात मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पूजा देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त भी मौजूद रहे। वहीं, इस पूजा के मुख्य पंडित मधुबनी निवासी आचार्य मोदनाथ झा ने कहा कि सनातन परंपरा ...