गढ़वा, सितम्बर 21 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के चेचरिया स्थित राजकीय कृत अम्बालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय में नवयुवक क्लब की ओर से शुक्रवार रात रामायण सीरियल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि रूप में पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी ने फीता काट नारियल फोड़ दीप जलाकर किया। पंडित गोविंद पाठक ने विधिवत पूजा अर्चना कराया। रामायण सीरियल को पर्दे पर प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जा रहा है। मुख्य अतिथियों ने बटन दबाकर रामायण सीरियल को आरंभ किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। रामायण सीरियल से लोगों को काफी खुशी मिलती है। दस दिनों तक रामायण सीरियल लोग देख पाएंगे। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा ...