लखनऊ, अक्टूबर 31 -- रामकृष्ण मठ की 26वीं वर्षगांठ पर मठ में हुए धार्मिक अनुष्ठान मधुर भक्तिगीतों की मनमोहक प्रस्तुति पर झूमे भक्त लखनऊ, संवाददाता। निराला नगर स्थित श्री रामकृष्ण मठ के सार्वभौमिक मंदिर का 26वां स्थापना दिवस (वर्षगांठ) शुक्रवार को पूजन, भजन, संकीर्तन और प्रवचन के बीच भक्तिभाव के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस पर मंदिर में पूजा पाठ सुबह पांच बजे से मंगल आरती के साथ शुरू हुए। जप यज्ञ, मंगलगीत, वैदिक मंत्रोच्चार हुआ। स्वामी रमाधीशानन्द ने श्री श्री चंडीपाठ किया। मां सारदा देवी का मां जगद्धात्री के रूप में पूजन किया गया। प्रवचन के बाद मधुर भक्तिगीतों की प्रस्तुति हुयी। भक्तगणों ने फूल व चंदन अर्पण कर पुष्पांजलि दी। दोपहर देवता को मिठाई, फल और पका भोजन आदि अर्पित किया गया। इसके बाद भक्तों ने स्वादिष्ट अन्न प्रसाद ग्रहण किया। शाम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.