आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह का शनिवार को जिले में पहुंचने पर आजमगढ़ के अध्यक्ष विजय प्रताप यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भंवरनाथ में जोरदार स्वागत किया। लालगंज के जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में कंधरापुर में स्वागत किया गया। इस दौरान शेखर ने कहा कि युवाओं के दम पर देश और प्रदेश से पूंजीवाद, विरासत एवं जातिवाद की राजनीति को समाप्त किया जा सकता है l उन्होंने इसके लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान साहिल कन्नौजिया, आदर्श प्रजापति, सुजीत गुप्ता,अरुण यादव, विकास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.