बेगुसराय, फरवरी 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डॉ. अखिलेश्वर स्मृति सम्मान का आयोजन रविवार को सेंट अगस्टाइन एकेडमी सर्वोदय नगर के सभागार में हुआ। प्रत्यक्ष गवाह पत्रिका परिवार के सौजन्य से हुए कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ( एमआरजेडी महाविद्यालय), पूर्व विंग कमांडर रंजीत कुमार, इप्टा के लोकगायक लक्ष्मी यादव व समाज सेविका प्रीति कुमारी को चादर, मोमेंटो, पुस्तक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में आयोजित सार्थक समाज सेवा की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी में प्रो. फुलेश्वर सिंह ने कहा कि डॉ. अखिलेश्वर कुमार अपने युग के सफल व सार्थक सामाजिक अभिभावक थे। आज पूंजीवादी समाज में सार्थक सामाजिकता एक कठिन चुनौती है। वस्तुत: समाज के सम्यक विकास में निस्स्वार्थ सहयोग करना ही सार्थक समाज सेवा है। इस प्रसंग में अखिलेश्व...