मेरठ, दिसम्बर 6 -- मवाना। फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हिंदी विषय पर आधारित 'पुस्तक समीक्षा समारोह' का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम स्थान अनन्या को मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास गबन की समीक्षा के लिए, द्वितीय स्थान निधि वर्मा को धर्मवीर भारती के उपन्यास सूरज का सातवां घोड़ा एवं तृतीय स्थान अवनी एवं साक्षी को जयशंकर प्रसाद के उपन्यास कंकाल की समीक्षा के लिए प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के निर्देशन में यह समारोह हुआ। डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य के व्यक्तित्व-निर्माण की आधारशिला होती हैं। निर्णायक मंडल में शिक्षक विनोद कुमार, मोहित शर्मा, शिवम त्यागी, डॉ. केशव कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...