कटिहार, सितम्बर 22 -- कटिहार, निज संवाददाता। मिरचाईबाड़ी स्थित इंदिरा गांधी पुस्तकालय में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सरस ने की। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि गिरधर कुमार द्वारा लिखित एक गंदे आदमी की कविता पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पूर्णिया विश्वविद्यालय हिंदी विभागाध्यक्ष कटिहार निवासी डॉक्टर मनोज पाराशर, डॉ अवध बिहारी आचार्य, डॉक्टर जवाहर देव, डॉ अनवर ईरज ने पुस्तक की समीक्षा की। समीक्षा के बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि विश्वनाथ राम कुशवाहा, कन्हैया केसरी, विनोद कुमार मिश्र, प्रकाश तिवारी, नेहा किरण, बाल कवि कुमार आदर्श, विनोद नैतिक, खगेश व्यास, लक्ष्मी कुमारी, आम्रपाली, भीम पासवान आदि ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं क...