प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- कटरा के रॉयल गार्डन में चल रहे प्रयागराज पुस्तक मेला में सोमवार को रुद्रादित्य प्रकाश समूह की ओर से लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें डॉ. राम मिलन के कविता संग्रह 'कांटों का हार पहन देखो' का आलोचक प्रो. कुमार वीरेंद्र, युवा कवि डॉ. अमरजीत राम, शिवानंद मिश्र व डॉ. दीनानाथ मौर्य आदि ने विमोचन किया। प्रो. कुमार वीरेंद्र ने कहा कि डॉ. मिलन ने अपने संग्रह में छंद को संवारने की अपेक्षा वस्तु तत्व को व्यवस्थित किया है। इस मौके पर डॉ. अवनीश यादव, संगम लाल, अरिंदम घोष, डॉ. अनिल कुमार यादव, अभिषेक ओझा, केतन यादव आदि मौजूद रहे। वहीं आंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर की डॉ. संगीता की पुस्तक आत्म की अनुभूति का आस्था पर्व का विमोचन मुख्य अतिथि सर्वार्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुरार जी त्रिपाठी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.