प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय फल शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उप-निदेशक उद्यान कृष्ण मोहन चौधरी, मुख्य अभियंता नगर निगम संजय कटियार, पूर्व उप-निदेशक उद्यान अखंड प्रताप सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 26 वर्गों में लगी प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्रयागराज के मोतीलाल उद्यान को दिया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 21 हजार रुपये नकद और अब्दुल कादिर कप प्रदान किया गया। यह कप 1949 में शुरू किया गया था। दूसरा पुरस्कार बैंड स्टैंड इकाई को दिया गया, जिसे पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये की नकद धनराशि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.