नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में चल रहे तीन दिवसीय पुष्पोत्सव के आखिरी दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने की वजह से परिवार के साथ पहुंचे लोगों के लिए संडे फन डे बन गया। पिकनिक मनाने के लिए अच्छी जगह मिल गई। रंग- बिरंगे फूलों से तैयार की गई कलाकृतियों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके साथ ही लोगों ने अपनी मन पसंद के पौधों की खरीदारी भी की। इंडोर पौधों की सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। दर्शकों ने लाइट एंड साउंड व लेजर शो का आनंद लिया। वहीं समापन समारोह के दौरान रंगोली, पेंटिंग, नृत्य आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आखिरी दिन सुबह 11 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। दोपहर बाद भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को दर्शकों के अधिक संख्या में आने का अनुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.