बागेश्वर, फरवरी 20 -- जिला मुख्यालय डाकघर के अधिकारी पुष्पलता बिष्ट तथा सहयोगी राजेश पांडे को भारतीय डाकसेवा अल्मोडा मंडल ने प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें बेहतरीन जनसेवा के लिए प्रदान किया गया है। अल्मोड़ा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल देहरादून शशि शालिनी कुजून ने दोनों को सम्मानित किया। बिष्ट तथा पांडे को यह सम्मान पोस्ट आफिस के माध्यम से जनहित की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। लोगों तक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधाएं, महिलाओं से जुड़ी तमाम योजनाओं आदि से उपभोक्ताओं को लाभाविंत करने में उनकी अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.