उरई, फरवरी 5 -- उरई। 12533 पुष्पक एक्सप्रेस में एसी कोच में नशे में धुत युवक ने सीट पर पेशाब कर ली। जब नीचे वाली बगल पर बैठे यात्री पर छीटे पडे़ तो विवाद खड़ा हो गया। विरोध करने पर नशेबाज ने हंगामा काटते हुए हाथापाई कर दी। इसी बीच कंट्रोल की शिकायत पर आरपीएफ ने रेलवे पुलिस के साथ गाड़ी अटेंड कर आवश्यक कार्रवाई की। गोमती से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में उस समय शोर शराबा के साथ हंगामा शुरू हो गया। जब शराब में टुन्न यात्री जो ऊपर वाली 79 सीट पर बैठा था। पुलिस के अनुसार वह इतनी शराब पिये थे कि उसने पेशाब कर ली। जब नीचे 80 नंबर बर्थ पर बैठे यात्री पर छीटे पडे़ तो उसने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जताया। इस पर नशे में धुत यात्री उखड़ गया और कहासुनी होने लगी। काफी देर तक तीखी नोंकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि उसने मारपीट शुरू कर दी। इससे कोच म...