रांची, मई 12 -- रांची, संवाददाता। पुष्कर स्कूल ऑफ नर्सिंग ट्रेनिंग, रांची में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार पुष्कर, प्रमुख अतिथि बीएन शर्मा सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि बीएन शर्मा एवं सुनील कुमार पुष्कर ने नर्सिंग प्रोफेशन की गरिमा और समाज में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं की ओर से नर्सिंग के कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों पर जानकारी दी गई। नर्सिंग पोस्टर के माध्यम से इसके महत्व को दर्शाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से सेवा भावना और मानवता का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.