कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव में रविवार शाम मशीन से धान का पैरा काट रहे अधेड़ का हाथ टूट गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी हुबलाल भारतीय पिपरी थाने में चौकीदार हैं। रविवार शाम वह मशीन से पुआल कटवा रहे थे। मजदूर न मिलने के कारण वह खुद ही काम रहे थे। मशीन में पैरा को लगा रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ मशीन के दांते में फस गया। जिसके कारण एक पूरा हाथ उनका बुरी तरह जख्मी हो गया। ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इंजन को बंद कर दिया। जिससे उनकी जान बच सकी। मौके पर जुटे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...