शामली, फरवरी 23 -- अपने साथियों के साथ हरियाणा फैक्ट्री में मजदूरी करके बाइक द्वारा रात के समय अपने घर वापस लौटते समय 18 वर्षीय मजदूर पुल की रेलिंग पार करके यमुना में गिर गया। गोताखोरों ने नाव के सहारे मजदूर की तलाश की लेकिन 20 घन्टे बीत जाने के बाद भी मजदूर का पता नही चल सका। शुक्रवार रात करीब साढे 8 बजे हरियाणा के छाजपुर से फैक्ट्री में मजदूरी करके तोहिद निवासी पुसार थाना दोघट, नाजिम निवासी बहारसी थाना कांधला व नाजिम का भांजा 18 वर्षीय नासिर निवासी गांव मुकंदपुर थाना छपरौली जनपद बागपत बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहे थे। यमुना पुल पर चैकिंग होती देख बाइक चला रहे तोहिद ने बाइक रोक दी तथा नाजिम व उसका भांजा नासिर बाइक से उतर गये। इस दौरान नासिर घबरा कर पुल के बराबर में रेलिंग के बीच पैदल चलने का रास्ता समझ कर रेलिग पार करके कूद गया लेकिन व...