लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा पुल से गुरुवार के दोपहर दो लड़कियां शारदा नहर में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उनकी खोजबीन में लगी है। नहर में गोताखोर भी उतारे गए हैं। नदी में कूदने वाली लड़कियां कौन है, अभी इसका पता नहीं चल सका है। गुरुवार के दोपहर ढखेरवा पुल पर अचानक दो लड़कियां पहुंची और पुल के नीचे शारदा नहर में झांकने लगी। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक दोनों लड़कियों ने अपने दुपट्टे और चप्पल वही पल पर रख दिया और शारदा नहर में कूद गई। लड़कियों को नदी में कूदते देख हड़कंप मच गया। जब तक लोग दौड़कर पुल के पास पहुंचते , दोनों गहरे पानी में लापता हो गई थी। इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय ने बताया कि दो लड़कियों के नहर में कूद जाने की सूचना मिली है। टीम को लगाया गया है। अभी तक लड़कियों के बारे में पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.