दमोह, फरवरी 14 -- मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक पुल से बाइक गिरने से तीन लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे। तीनों लड़के सागर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झापन के पुल से शुक्रवार देर रात बाइक सवार तीन युवक नीचे गिर गए। इस हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। उनके साथियों ने स्थानीय लोगों को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को उठाकर तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया। शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तीनों युवक सागर जिले के रहने वाले थे। वे तीनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए दमोह के समनापुर गांव जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.