गुमला, मार्च 1 -- बसिया। नव प्राथमिक विद्यालय तिर्रा के सहायक अध्यापक भरत कुमार शुक्रवार को विद्यालय जाते समय कोयल नदी पुल पर मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पुल पर रेलिंग निर्माण कार्य चल रहा था और लाल झंडा लगा था। अचानक झंडे को देखने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वे गिर पड़े और दाहिना पैर टूट गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...