फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट स्थित गंगानदी के पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन हो चुका है। जबकि छोटे वाहन इधर से निकाले जा रहे हैं। इटावा, शाहजहांपुर, बरेली और हरदोईका यह मुख्य रास्ता है। छोटे वाहनों के बढ़ते दबाव से मरम्मत के बीच पुल पर जाम लग रहा है। रविवार को तीन घंटे तक जाम लगा। इसमें फंसकर लोग परेशान हो गये। दिन भर रेंग रेंग कर वाहन पुल से निकलते रहे। पैंटून पुल पर भी जाम का झाम रहा। इसमें भी लोग फंसकर गर्मी में बिलबिला उठे। सुबह 10 बजे के बाद जाम की शुरुआत हुयी। पुलिस मुख्य रोड पर नहीं थी। ऐसे में जाम बढ़ता ही चला गया। मुख्य रोड पर लगा जाम पांचालघाट चौकी से आगे तक निकल गया। बाइक वाले पैंटून पुल होकर निकलने लगे। इस पर भी भीड़ हो गयी। ऐसे में यहां पर भी जाम लग गया। इसमें भी फंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.