मुख्य संवाददाता, सितम्बर 11 -- यूपी के आगरा में कैलाश पुल (सिकंदरा) पार करते ही गांव सेहत के पास बुधवार रात दो युवक कार सहित यमुना के तेज बहाव में बह गए। किस्मत अच्छी थी। कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई। दोनों युवक कार से निकलकर उसकी छत पर बैठ गए। मदद के लिए परिचितों को फोन किया। कुछ ही देर में कैलाश के गोताखोर और बाईंपुर के प्रधान मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना रात करीब नौ बजे की है। ग्राम प्रधान बाईंपुर मनीष यादव ने बताया कि बाईंपुर निवासी शुभम यादव व निक्की शर्मा कार से घूमने निकले थे। कैलाश पुल पार करते ही यमुना का पानी खेतों में आ गया है। सड़क डूब गई है। यह रास्ता बल्देव तक जाता है। दोनों युवक जैसे ही पुल से उतरकर आगे बढ़े यमुना का तेज बहाव कार को बहा ले गया। दोनों कार सहित बहते चले गए। एक पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.