संवाददाता, सितम्बर 16 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में मंगलवार की सुबह-सुबह एक बुजुर्ग ने छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस मछुआरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। बुजुर्ग के नदी में कूदने की सूचना पर पुल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। एक साल पहले ही बुजुर्ग की पत्नी का देहांत हो गया था। हालांकि उन्होंने नदी में कूदने जैसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के उपनगर के वार्ड नंबर 13 इचौना पश्चिमी के रहने वाले मुन्ना गुप्ता (उम्र 60 वर्ष) पुत्र रामदास गुप्ता मंगलवार सुबह ग्राम औरंगाबाद के पास छोटी गंडक के नदावर पुल पर पहुंचे। उन्होंने पुल पर अपनी साइकिल खड़ी की और रेलिंग पर मोबाइल रख नदी में छलांग लगा दिया। सुबह-सुबह टहल रहे कुछ लोग उनको कूदते हुए देख दौड़े। लोग शोर मचाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.