गया, मार्च 24 -- पुल निर्माण में लगी कंट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार व्यक्ति के घर अलीपुर थाने की पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। अलीपुर थाने के एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि नवम्बर, 2020 में मोरहर नदी पर पुल बना रही कंपनी के मुंशी को कॉल कर दो लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर हथियार के साथ पहुंचे लोगों ने पचास हजार रुपया नगद, चेकबुक आदि छीन लिया था। बोहिया के रहने वाले मुंशी ने 20 नवम्बर को केस दर्ज कराया था। इस मामले में शामिल आरोपी को पूर्व में पकड़ा गया है। उनकी निशानदेही और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गया जिला के टनकुप्पा थानाक्षेत्र के बीसफीटा गांव के उमेश मांझी का नाम सामने आया था। केस के अप्राथमिकी अभियुक्त उमेश के घर अलीपुर थाने की पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.