नवादा, फरवरी 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत नवादा-कुंज पथ पर सकरी नदी पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुल यानी एल-एल ब्रिज के निर्माण को लेकर भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अंतर्गत की जा रही है। उक्त परियोजना के लिए मौजा-कुंज, अंचल-रोह, थाना संख्या-565 के प्लॉट संख्या-78, 80, 81, 82 एवं 83 में प्रस्तावित भूमि अर्जन के संबंध में सामाजिक प्रभाव आकलन (सिया) का कार्य अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान, पटना (बिहार) द्वारा संपन्न किया गया है, जिसकी प्रारूप रिपोर्ट 29 जनवरी को संस्थान के परियोजना निदेशक द्वारा अधिसूचित की गई है। सामाजिक प्रभाव आकलन के प्रमुख निष्क...