मधेपुरा, मई 5 -- आलमनगर, एक संवाददाता प्रखंड के कई इलाकों में पुल नहीं रहने से इलाके की बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग चचरी पुल से आवाजाही करने को विवश हैं। बसनवाड़ा पंचायत के पुरैनी बासा के पास नदी पर पुल नहीं रहने से लोगों को आवाजाही की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या गंभीर हो जाती है। बावजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी उदासीन बने हैं। गौरतलब है कि सरकार हरेक ग्रामीण सड़क को मुख्य सड़क से जोड़ने और पुल-पुलिया निर्माण कराने को प्राथमिकता दे रही है। लेकिन इस प्रखंड में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। बाढ़ प्रभावित प्रखंड रहने के बाद भी पुल-पुलिया निर्माण कराने को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। लिहाजा हर साल बाढ़ के दौरान इलाके के लोगों की आवाजाही ठप हो जाती है। लोगों को महीनों टापू पर रहने सा जीवन व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.