हरिद्वार, अप्रैल 27 -- नगर निगम प्रशासन की ओर से उप नगरी ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा वेंडिंग जोन में 19 लघु व्यापारियों को विक्रय प्रमाण पत्र और कारोबारी लाइसेंस वितरित किए गए। इसे देखकर अन्य क्षेत्रों के लघु व्यापारियों ने भी खुद को वेंडिंग जोन में शामिल किए जाने की मांग उठाई है। नगर निगम की इस पहल से लाभान्वित हुए लघु व्यापारियों ने रविवार को एक बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता लघु व्यापारी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने की। बैठक का संचालन वेंडिंग जोन अध्यक्ष जय भगवान ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही नगर आयुक्त से मुलाकात कर फेरी समिति की बैठक बुलाने की मांग की जाएगी। संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन में लघु व्यापारियों को स्थान देना एक सराहनीय कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.