उरई, जनवरी 16 -- जालौन। उरई जालौन मार्ग पर कुकरगांव के पास बने पुल के पहले सड़क में गड्ढा बन गया है। इसके अलावा पुल के पहले व बाद में सही जोड़ न किए जाने से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। कुकरगांव में सेतु निगम द्वारा नए पुल का निर्माण कराया गया है। पुल निर्माण के समय पुल के दोनो ओर सड़क से पुल की ऊंचाई ज्यादा हो गई है। सड़क व पुल को जोड़ने के लिए बनाई गई सड़क को पुल के पास सही ढंग से नहीं डाला गया है जिससे पुल पर चढ़ते व उतरते समय वाहन चालकों को झटका लगता है। साथ ही पुल के पहले सड़क में कटाव भी हो गया है। पूरी सड़क पर कटाव हो जाने के कारण दो पहिया वाहनों के साथ बड़े वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हो रही है। पुल से चढ़ने व उतरने पर जोर का झटका लगता है। लंबे समय से राहगीर परेशान हैं। अचानक वाहन में झटका लगने के कारण चार पहिया वाहनों में यात्रियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.