देवरिया, सितम्बर 16 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र के नदावर पुल से छोटी गंडक नदी में मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मछुआरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के उपनगर के वार्ड नंबर 13 इचौना पश्चिमी निवासी मुन्ना गुप्ता (60) पुत्र रामदास गुप्ता मंगलवार सुबह ग्राम औरंगाबाद के समीप छोटी गंडक के नदावर पुल पर पहुंचे। उन्होंने पुल पर अपनी साइकिल खड़ी की और रेलिंग पर मोबाइल रख नदी में छलांग लगा दिया। सुबह- सुबह टहल रहे कुछ लोग उनको कूदते हुए देख दौड़े लेकिन तब तक मुन्ना गुप्ता नदी के आगोश मे समा चुके थे। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरामद मोबाइल से उनके परिवार वालों को सूचना दिया और मछुआरों को लगाकर नाव की मदद से वृद्ध व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.