मऊ, दिसम्बर 21 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटीया ओवरब्रिज पर देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया इसमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल चालक की पहचान दरभंगा बिहार निवासी शिवजी मुखिया पुत्र उपेंद्र मुखिया के रूप में हुई है। डीसीएम पुल रेलिंग को तोड़कर लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा। इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना सरायलखंसी के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बिहार के दरभंगा का रहने वाला एक डीसीएम चालक ओवरब्रिज से रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.