हरदोई, मार्च 17 -- सांडी। नीलम नदी की बाउंड्री से रविवार रात जीजा-साले की बाइक टकरा गई। हादसे में पुल के नीचे गिरे साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव अचलगंज निवासी करन की बहन हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्योली निवासी राजन के साथ ब्याही है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पहले युवक बहन के घर आया था। रविवार शाम जीजा राजन अपने साले करन के साथ बाइक से भदार स्थित ठेके पर पहुंचे। वहां से देर रात बाइक से दस्योली लौट रहे थे पर गलती से मतनी पुल पर पहुंच गए। अचानक बाइक पुल की बाउंड्री से भिड़ गई। इससे राजन गिरकर चुटहिल हो गया, जबकि करन बाउंड्री से उछलकर नीचे खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां करन को मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.